प्रिय सभी अभिभावक
इकतारा ट्रस्ट के साथ मिलकर हम एक ऑनलाइन किताबों का मेला लगा रहे हैं। स्कूल बंद होने से पढ़ने-लिखने का काम नहीं रुकना चाहिए। कुछ मज़ेदार कहानियाँ रोज़ मिल जाएँ तो बात बन जाएगी। इसलिए इस मेला में ज़रूर शामिल हों। आप अपनी पसंद से किताबें चुन सकते हैं। इन किताबों में कमाल के चित्र भी हैं जो वॉटर कलर या कोलाज या अलग-अलग माध्यम से बनाये गए हैं। इनसे ड्राइंग में नए प्रयोग करने के मौके भी भरपूर मिलेंगे। और कहानियों का पिटारा तो है ही। आप पोस्टर, कविता कार्ड, कविता-कहानी कैलेँडर भी खरीद सकते हैं। फिर साइकिल और प्लूटो नाम से दो पत्रिकायें भी आती हैं। इन्हें भी ज़रूर देखिएगा।
पत्रिकाओं को छोड़कर सभी पर 10% की छूट मिलेगी अगर आप kvapsbhuj कूपन कोड का इस्तेमाल करेंगे। बुक फेयर 25 जुलाई 2020 से 28 जुलाई तक रहेगा। ऑर्डर की गई किताबें सीधे आपके दिए गए पते पर आयेंगी।तो जल्द ही अपनी किताबें बुलवाएँ।
किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए इकतारा की टीम से सम्पर्क करें।
राजेश पाराशर 9109915 118 , 9425007037rajesh.parashar@ektaraindia.in
किताबों की खरीद के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇
Click Here

No comments:
Post a Comment
Leave your message here